विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार शुक्रवार शाम ब्रह्मपुरी वार्ड में पदयात्रा कर रहे थे। इस दौरान लोग माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। तभी एक युवक ने माला पहनाते समय कन्हैया को थप्पड़ जड़ दिया। उसके साथ चल रहे एक अन्य युवक ने कीचड़ फेंका। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक युवक के सिर में चोट आई।
घटना के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि वह ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। वह डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने हमले को भाजपा की साजिश करार दिया। उधर, हमला करने वाले युवकों ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं। हमने भारतीय सेना के अपमान का बदला लिया है। कन्हैया कुमार ने पूरे देश की भावना को आहत किया था और देश को तोड़ने की बात की थी।