पहले ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं फिर पर्ची फेंक देते हैं और इसके बाद जबरन उगाही करते हैं। पर्ची पर लिखा होता है ‘भाऊ - नवीन बाली गिरोह...सिंस 2020... नीरज फरीदपुरिया’। वह पर्ची में अपना परिचय देता है। रंगदारी नहीं मांगता है। ये रोहतक के रिटोली गांव के गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया है। भाऊ गैंग अपराध की दुनिया में जबरन उगाही के लिए एकछत्र राज करने वाले लारेंस बिश्रोई और गोल्डी बरार गिरोह को टक्कर देने लगा है। लारेंस-गोल्डी गिरोह पहले रंगदारी मांगते हैं। रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करते हैं।