फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली बच्ची को देख घर में घुसा मनचला, पकड़ाया रंगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के  प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहता है। बच्ची की मां के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-55 थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि अन्य दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी उसका पति काम पर गया हुआ था।

दोपहर स्कूल से लौटने के बाद उसकी आठ साल की बेटी घर में चारपाई पर सो रही थी। महिला अपने दो अन्य बच्चों के साथ बाजार गई हुई थी। उसी दौरान बच्ची को घर में अकेला देख पड़ोस में रहने वाला वीरू नामक व्यक्ति आ गया।

उसने सोती हुई बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। नींद खुलने पर बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


महिला अचानक घर आ गई। उसके विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बच्ची को प्रताड़ित करने वालों को नोटिस

सेक्टर-तीन में एक बच्ची को प्रताड़ित करने वाले अभिभावकों को चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस ने नोटिस जारी किया है। टीम ने अभिभावकों को चाइल्ड हेल्पलाइन में पेश होने का नोटिस जारी किया।

चाइल्ड हेल्पलाइन इंचार्ज सुनीता को दो दिन पूर्व सूचना मिली थी कि सेक्टर निवासी राधे श्याम और राजा रानी अपनी गोद ली हुई बच्ची के साथ मारपीट करते हैं। दोनों ने बच्ची को साढ़े पांच साल पहले गोद लिया था।

मारपीट की सूचना अभिभावकों के किसी पड़ोसी ने हेल्पलाइन को दी थी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की एक टीम ने बृहस्पतिवार को दोनों से संपर्क किया, लेकिन दोनों ने चाइल्ड हेल्पलाइन से बात करने पर मना कर दिया।

इसके बाद शुक्रवार को हेल्पलाइन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंच कर बच्ची के अलग से बयान लिए गए हैं।

बच्ची ने मारपीट की बात कबूली है। इस पर दोनों को चाइल्ड हेल्पलाइन में पेशी के लिए बुलाया गया है। बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें