फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड: बांग्लादेशी पीड़िता बोली- मुफ्त में शव भेजने का किया वादा, फिर दूतावास में वसूले 1.80 लाख

Sat, 13 Jun 2026 09:57 PM IST
विकास कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद पीड़ितों और उनके परिजनों के सामने राहत, मुआवजे और शवों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल खड़े हो गए हैं। शमिया चौधरी के आरोपों के बाद अब संबंधित एजेंसियों और दूतावास की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
बांग्लादेशी नागरिक शमिया चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड की पीड़िता और बांग्लादेश निवासी शमिया चौधरी ने हादसे के बाद शव को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। शमिया का आरोप है कि सरकार की ओर से मृतक का शव बांग्लादेश मुफ्त में भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में दूतावास में उनसे 1 लाख 80 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया।

विज्ञापन

 

दूतावास ने लिए 1.80 लाख रुपये
शमिया चौधरी ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि शव को बांग्लादेश मुफ्त में भेजा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूतावास में हमसे 1.80 लाख रुपये लिए गए। मैं जानना चाहती हूं कि यह काम मुफ्त में क्यों नहीं किया गया। यह भी नहीं पता कि यह रकम वापस मिलेगी या नहीं, लेकिन हमसे पैसे क्यों मांगे गए, इसका जवाब मिलना चाहिए।

दिल्ली पुलिस से खुश है शमिया
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने उनके अधिकांश सामान उन्हें वापस दिला दिए हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस का आभार जताया। हालांकि, कुछ सामान अभी भी लापता है। उन्होंने कहा, “मुझे मेरा सामान पुलिस के जरिए वापस मिला, इससे मैं बहुत खुश हूं। हालांकि कुछ चीजें अभी भी नहीं मिली हैं, लेकिन बाकी सामान बरामद हो गया है।”
विज्ञापन

कमरा नंबर 302 में ठहरे थे पांच लोग
अग्निकांड की भयावहता को याद करते हुए शमिया भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह इमारत की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 302 में थीं और वहां कुल पांच लोग मौजूद थे। सुबह करीब आठ बजे आग लगने के बाद हालात बेहद भयावह हो गए थे। शमिया ने कहा कि मुझे लगा कि मैं जिंदा नहीं बचूंगी। ऐसा महसूस हो रहा था कि अब मेरी मौत तय है और मैं इस दुनिया में नहीं रहूंगी। उस समय जो डर और बेबसी थी, उसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें