फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब काटेंगे इस बार मलेरिया के मच्छर

Wed, 02 Apr 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मलेरिया ने दस्तक दे दी है, लेकिन मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए विभाग के पास कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि मलेरिया पर नियंत्रण कैसे होगा। वहीं 18 कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता चुनाव आचार संहिता ने रोक दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग अभी तक पांच मलेरिया मरीजों की पुष्टि कर चुका है। ये सभी मरीज कौराली ब्लॉक से हैं। मरीजों की पुष्टि के बाद विभाग ने दावा किया था कि अप्रैल से प्रभावित क्षेत्र समेत जिले के दूसरे क्षेत्रों में भी एंटी लारवा गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी, लेकिन दिक्कत ये आ रही है कि अभी विभाग के पास कर्मचारी नही हैं।

मलेरिया नियंत्रण के लिए 18 कर्मचारियों को नियुक्त किया जाना है। ये कर्मचारी तीन टीमों में काम करेंगे। प्रत्येक टीम में छह-छह सदस्य होंगे। कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कुछ समय पूर्व मुख्यालय को सूचित कर दिया गया था, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


अब आचार संहिता लग गई है। उम्मीद है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि ये कर्मचारी कांट्रेक्ट पर मलेरिया प्रभावित मौसम के लिए ही नियुक्त किए जाते हैं। मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें