फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सॉस बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

Wed, 19 Nov 2014 01:46 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को मोदीनगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में स्थित एक मकान में छापा मारकर नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से 208 केन बरामद हुई, जिन्हें नष्ट कराकर सैंपल जांच को प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित (डीओ) अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि मोदीनगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में नकली सॉस बनाने की फैक्ट्री चल रही है।

सूचना पर मंगलवार शाम डीओ विनीत यादव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में टीम ने हरमुखपुरी कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारा।

डीओ ने बताया कि मौके से सॉस बनाने वाली सब्जी बरामद नहीं हुई है। केवल मैदा बरामद हुआ है। हालांकि फैक्ट्री संचालक सोनू का कहना है कि वह मैदा का इस्तेमाल चाऊमीन बनाने में करता है, लेकिन जांच टीम का कहना है कि मैदा और केमिकल को मिलाकर सॉस बनाई जा रही थी।
विज्ञापन


डीओ ने बताया कि मौके से 208 केन बरामद हुई हैं, जिनसे सैंपल लेने के बाद बाकी सॉस नष्ट कर दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टर जीवी सिंह के अनुसार फैक्ट्री में बनी सॉस में मैदा और केमिकल का प्रयोग हो रहा था। इसके अधिक से सेवन करने से लीवर पर असर पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें