विजयनगर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये दिन में पाइप लाइन बिछाने का काम करते थे और रात में लूटपाट। इनसे तमंचे, चाकू मिले हैं। पकड़े गए आरोपी जैकू उर्फ तेजपाल और नितिन निवासी चरण सिंह कालोनी हैं।
आरोपी पांचवीं तक पढ़े हैं। दोनों गैस पाइप लाइन बिछाने का काम ठेकेदार के माध्यम से करते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों रात में राहगीरों से लूटपाट करते थे। लुटेरों को एबीईएस अंडरब्रिज से देर रात दबोचा गया है।
इन्होंने 11 नवंबर को दिल्ली निवासी अंकित राय का बैग क्रासिंग सोसायटी के बाहर आटो से उतरते वक्त लूट लिया था।
अंकित रिश्तेदार से मिलने के लिए क्रासिंग सोसायटी स्थित अजनारा अपार्टमेंट में आए थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 500-500 रुपये भी बरामद किए हैं।