फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'ब्राउन' और 'मजेंटा' लाइनों पर दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो अब इंद्रधनुषी कलर की लाइनों पर दौड़ेगी। दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो फेज 3 की दो नई लाइनों का कलर निर्धारित कर दिया है। ये नई लाइनें हैं, ब्राउन और मजेंटा।
विज्ञापन


इस तरह से दिल्ल मेट्रो जिन लाइनों पर दौड़ती है अब उनका रंग इंद्रधनुषी हो गया। दरअसल दिल्ली मेट्रो बस उसकी तेजी के लिए ही नहीं जाना जाता। उसकी रफ्तार, व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक लाइन को दिये गए रंग के आधार पर भी पहचाना जाता है।

अभी तक इंद्रधनुष के सात रंगों से एक कदम दूर थी। मेट्रो ने थर्ड में यह दूरी खत्म कर दी। अब मेट्रो को छह के स्थान पर जल्द ही आठ रंग मिल जाएंगे।

यहां के ‌लिए बनीं ये लाइनें

थर्ड फेज में बनने वाली ये दो लाइनों में एक सबसे लंभी लाइन भी होगी। ये लंबी लाइन है मुकुंदपुर से शिव विहार कोरिडोर। वहीं दूसरी जनकपुरी वेस्ट-बॉटेनिकल गार्डन कोरिडोर के लिए बनाई गई है।

डीएमआरसी प्रवक्ता (ईडी) अनुज दयाल ने बताया कि थर्ड फेज के निर्माण कार्य को स्टार्ट करने के साथ ही इस पर विचार किया जा रहा था कि नई लाइनों को कौन सा रंग दिया जाए, ताकि इंद्रधनुष के समान मेट्रो भी सात रंगों भर जाएं।
विज्ञापन

इन लाइनों में हो रहा है विस्तार

दरअसल येलो लाइन-2 जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर तक थी, इसे जहांगीरपुरी से आगे बादली तक जोड़ा जा रहा है।

ग्रीन लाइन-5 इंद्रलोक से मुंडका तक थी, इसे मुंडका से आगे बहादुरगढ़ तक जोड़ा जा रहा हैवायलेट लाइन-6 बदरपुर से केंद्रीय सचिवालय तक थी, इसे बदरपुर से फरीदाबाद और केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट तक जोड़ा जा रहा है।

वहीं ब्लू लाइन-3/4 नोएडा-वैशाली-द्वारका तक थी, इसे द्वारका से आगे नजफगढ़ तक जोड़ने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें