फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट आर्ट से होगा दिल्ली मेट्रो स्टेशनों का मेकओवर, पेंटिंग से दिखाएंगे नेचर

Sun, 23 Apr 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) स्ट्रीट आर्ट के साथ अपने स्टेशनों का मेकओवर (कायाकल्प) करने जा रही है। येलो लाइन पर पड़ने वाले अर्जुननगढ़ मेट्रो से इसकी शुरुआत हुई है। जिसपर कलाकारों ने प्रकृति के विभिन्न रंगों को उकेरा है। 
विज्ञापन


मेट्रो के मुताबिक आर्ट और कल्चर को आगे बढ़ाने के लिए वह पहले से काम कर रहे है। अब उन्होंने देशी विदेशों कलाकारों के साथ काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था स्ट्रीट आर्ट के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ा रही है। 

इस संस्था के साथ सिंगापुर, मेक्सिको और इंडिया के आर्टिस्ट मिलकर यह काम करेंगे। फिलहाल यलो लाइन (समयपुरी बादली से हुड़ा सिटी सेंटर) पर पडने वाले एलिवेटेड लाइन पर काम होगा।  
विज्ञापन

     
मेट्रो के मुताबिक उन्होंने वायलेट लाइन पर पडने वाले गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशनों का भी मेकओवर के लिए इसी संस्था के साथ समझौता किया है। मेट्रो स्टेशनों के पहले चरण में जो भी पेंटिग मेट्रो स्टेशनों के दीवारों पर उकेरा जाएगा इसमें भारत में पाए जाने वाले पक्षी और प्रकृति के अलग-अलग रंग होंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली शहर के आसपास जो कि भी चीजें मौजूद है उसे भी पेटिंग के जरिए स्टेशन की दीवारों पर उकेरने की कोशिश कलाकार करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें