फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP ने केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करने की मांग

Sun, 23 Apr 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में लोगों से बीजेपी को वोट न देने की चेतावनी पर दिल्ली बीजेपी ने चुनाव के एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने की मांग भी की है।    
विज्ञापन


केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को अंबेडकर नगर में जनसभाएं की थी, जिसमें उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर आपने बीजेपी को वोट दिया तो आपके बच्चों को डेंगू होगा। दिल्ली डस्टबिन बन जाएगी। 

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली बीजेपी ने कहा कि एमसीडी चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ ऐसा बयान देकर और अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों को चेतावनी दी कि बीजेपी को वोट देने से अगर उनके बच्चों को डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं तो उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। 

केजरीवाल एमसीडी चुनाव प्रचार खत्म होने के तीन घंटे पहले मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बिजली-पानी की सप्लाई बाधित करने के लिए बीजेपी-कांग्रेस वाले साजिश रच रहे हैं। दिल्लीवासियों को इससे सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें