पेट्रोलियम कंपनियों और माप-तौल विभाग ने पेट्रोल पंपों पर मैनुअल पर्चियां देने पर रोक लगा दी है। घटतौली रोकने के लिए उपभोक्ताओं को डिलीवरी मशीन से आटोमेटिक निकलने वाली पर्ची लेने का आग्रह किया गया है।
अफसरों ने जरूरत न होने पर भी पर्ची लेने का आग्रह किया है। पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने के लिए पेट्रोलियम कंपनियां, पेट्रोलियम विभाग, मापतौल विभाग और जिला पूर्ति विभाग प्रयासरत हैं।
अफसरों ने घटतौली रोकने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने केे लिए ने गाइडलाइन जारी की हैं।
विशेषज्ञ के अनुसार फ्यूल लेने से पहले हर हाल में शून्य देख लेने और आटोमेटिक सप्लाई रिपोर्ट पर्ची लेने से धोखाधड़ी की आशंका 90 फीसदी तक कम हो जाएगी।
डिलीवरी मशीन से निकलने वाली पर्ची में फ्यूल की वही मात्रा दर्ज होगी, जोकि वाहन में डाली गई होगी। कई बार आपरेटर पंप में मीटर डाउन नहीं करते हैं।
ऐसे में पहले डाला गया डीजल-पेट्रोल भी बाद वाले उपभोक्ता की पर्ची में जुड़ जाता है। इसकेे लिए मशीन पर शून्य देखना जरूरी है।