मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों से कहा है कि मानसून, जलभराव और बाढ़ को लेकर ऐसी तैयारी करें कि दिल्ली के लोग बारिश से डरे नहीं बल्कि स्वागत करें।
मानसून की दिक्कतों को दूर करने के लिए लघु अवधि उपाय के बजाय ऐसे दीर्घकालीन उपाय करें कि पानी निकालने के लिए पंप लगाने की जरूरत न पड़े। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय,कपिल मिश्रा, संदीप कुमार भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग की तैयारी का प्रजेंटेशन भी देखा। केजरीवाल ने सभी विभागों को एकजुट होकर दिल्ली की भलाई करने के लिए काम करने को कहा।
निर्माण कूड़ा फेंके जाने के कारण जो दिक्कतें सामने आ रही हैं, इस पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण मलबा निपटाने की सही व्यवस्था की जानी चाहिए।