फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आईएमटी मानेसर को कराएं जुआ व नशे के व्यापार से मुक्त’

Mon, 27 Jun 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर क्षेत्र में पनप रहे जुआ व नशे के व्यापार को रोकने के लिए ग्रामीणों को आगे आना चाहिए। युवा पीढ़ी को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी समझें।
विज्ञापन


गांव व समाज को नशे रूपी कैंसर से मुक्त कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। रविवार को मानेसर थाना परिसर में क्षेत्र के लोगों और पुलिस प्रशासन की बैठक में थाना प्रभारी जगदीश राव ने ये बातें कही।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से नशे के फैलते व्यापार को रोकने और जुआ से क्षेत्र की युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सुझाव मांगे। बैठक में आईएमटी क्षेत्र में गांजा, अफीम और शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिला कि शराब व अन्य नशे से क्षेत्र को मुक्त कराने में जनता प्रशासन का सहयोग करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर जनसभा की जाएगी।

क्षेत्र के लोगों को नशा और जुआ से दूर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। थाना प्रभारी जगदीश राव ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अवैध रूप से नशे का व्यापार कर रहे लोगों के विषय में पुलिस को सुचना दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें