फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस टिकट बुक कराओ, किराए में छूट पाओ

Sun, 20 Jul 2014 12:07 AM IST
प्रिया गौतम /अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप वॉल्वो से सफर करना पसंद करते हैं तो ऑनलाइन एडवांस बुकिंग कराकर किराए में छूट पा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सड़क एवं राज्य परिवहन निगम की ओर से ऑनलाइन बुकिंग पर पांच से 15 फीसदी किराए में छूट देने की योजना तैयार कर ली गई है। हाल ही में इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन


एडवांस ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को किराए पर छूट दी जा रही है। यात्रा से पांच दिन पहले बुकिंग कराने पर किराए मेें पांच फीसदी की छूट मिलेगी।

यात्रा के 10 से 19 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग कराने पर 10 फीसदी और 20 से एक महीने पहले ऑनलाइन बुकिंग कराने पर किराए में 15 फीसदी की छूट मिलेगी। एंडवास ऑनलाइन बुकिंग होगी तो विभिन्न रूट पर यात्रियों की संख्या का आंकड़ा रोडवेज के पास रहेगा। जिससे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नई बसें चलाने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुकिंग छूट
5 से 9 दिन पहले - 5 फीसदी
10 से 19 दिन पहले - 10 फीसदी
20 से 30 दिन पहले - 15 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें