फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पॉलीथीन के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने नौ घंटे में पाया काबू

Fri, 07 Feb 2025 09:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक प्लॉट में बने पॉलीथीन के कबाड़ के गोदाम में गुरुवार देर शाम लगी आग शुक्रवार सुबह फिर भड़क गई। लगभग नौ घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू किया।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिड़ौली गांव में शहजादपुर मार्ग स्थित एक प्लॉट में बने पॉलीथीन के कबाड़ के गोदाम में गुरुवार देर शाम लगी आग शुक्रवार सुबह फिर भड़क गई। आग ने कुछ ही देर में रौद्र रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से लगभग नौ घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू किया।
विज्ञापन




शहजादपुर मार्ग स्थित एक प्लॉट की चाहरदीवारी कर उसमे पॉलीथीन के कबाड़ का गोदाम बनाया हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार देर शाम पॉलीथीन के कबाड़ से धुंआ उठने लगा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोदाम पर काम करने वाले मजदूरों को दी। मुरादनगर पुलिस और दकमल की दो गाड़ी मौके पहुंची लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद आग को काबू किया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक बार फिर आग की लपटें उठने लगी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। दोबारा आग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर गोदाम मे दाखिल हुए और जेसीबी  से पॉलीथीन को उलट पलटकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अपराहन चार बजे आग को काबू किया गया।

आबादी के पास बने गोदाम हटाने की मांग कर रहे ग्रामीण
ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि आबादी के समीप पॉलीथीन का गोदाम बनाया हुआ है। इसमें पहले भी गोदाम में कई बार आग लग चुकी है। कबाड़ की दुर्गंध और जहरीले धुंए के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इसे हटाने की कई बार मांग कर चुके है। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर दोबारा गोदाम भरा गया तो वह इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन


कार्यवाहक एफएसओ मोदीनगर मूलचंद सिंह बृहस्पतिवार शाम सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम आग बुझा कर लौट आई। शुक्रवार सुबह एक बार फिर कबाड़ में आग लग गई। शुक्रवार को दो गाड़ियों की मदद से करीब छह घंटे में आग को काबू कर लिया गया। गोदाम स्वामी और आग के कारण का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें