फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नांगलोई के प्राथमिक बाल विद्यालय को मिला ग्रीन स्कूल अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नांगलोई गांव-II के प्राथमिक बाल विद्यालय को प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम 2024-25 के तहत प्रदान किया है। इसमें देशभर के कई विद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एक सम्मान समारोह में विद्यालय के अध्यापक रोहित महावर और राजेश लोहान के साथ कक्षा-पांच के छात्र अमन और जगदम्बा ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। समारोह का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर में किया गया, जहां छात्रों को अपने अनुभव साझा करने और अन्य विद्यालयों से सीखने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में छात्रों ने प्रख्यात शिक्षाविद सोनम वांगचुक से मुलाकात की, जिनकी शिक्षा और नवाचार पर आधारित आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म इडियट्स बनी थी। यह मुलाकात छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें