फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एलजी संधू ने किए 34 आईएएस-दानिक्स अफसरों के तबादले, नई नियुक्तियों के आदेश

Fri, 09 Oct 2026 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली की बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आबकारी व्यवस्था पर पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 34 वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के तहत 22 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और 8 दानिक्स कैडर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली की बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आबकारी व्यवस्था पर पड़ेगा।

विज्ञापन


पावर, हेल्थ और आबकारी में नई कमान
प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (पावर) के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, 1992 बैच के आईएएस बिपुल पाठक को सोशल वेलफेयर के साथ फाइनेंशियल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2014 बैच के आईएएस अवनिष कुमार को नया आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आईएएस दिलराज कौर को शिक्षा विभाग के मुख्य प्रभार के साथ उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है।

सीएमओ, एलजी सचिवालय और एमसीडी में फेरबदल
फेरबदल में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और उपराज्यपाल सचिवालय के प्रशासनिक ढांचे को भी नया रूप दिया गया है। दानिक्स अधिकारी हर्षित जैन को संयुक्त सचिव (सीएमओ) व हरमिंदर सिंह को उपराज्यपाल का अतिरिक्त निजी सचिव बनाया गया है। उपराज्यपाल के विशेष सचिव रहे आईएएस चीमला शिव गोपाल रेड्डी को एमसीडी में डिप्टी कमिश्नर पद पर भेजा गया है। इसके अलावा, प्रसन्ना रामास्वामी जी. को एमसीडी में अतिरिक्त आयुक्त और डॉ. सत्येंद्र सिंह दुरसावत को उच्च शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


प्रतीक्षारत अफसरों को मिली जिम्मेदारी
आदेश में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अफसरों को तुरंत प्रभाव से मुख्य तैनातियां दी गई हैं। आईएएस संजय कुमार को डीएसआईआईडीसी का एमडी और आईटी सचिव का प्रभार मिला है। साथ ही, स्वाति शीमार को शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक और पद्माकर राम त्रिपाठी को परिवहन विभाग में संयुक्त आयुक्त पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें