फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जोशो-खरोस से दिग्गजों ने भरा नामांकन

Fri, 21 Mar 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों के दौरान सार्वाधिक शक्ति प्रदर्शन पर्चा दाखिल करते वक्त किया जाता है। ऐसे में अगर हर्षवर्धन, जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित, अजय माकन और राजमोहन गांधी जैसे दिग्गज नॉमिनेशन कराने पहुंचे, तो जन सैलाब उमड़ना लाजमी है। साथ ही जिंदाबाद-मुर्दाबाद के चीखते हुए नारे।
विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने जब जलसे-जुलूस के साथ नामांकन दाखिल किया, तो पूरी राजधानी में गहमागहमी का माहौल बन गया। एक ओर आप के समर्थकों ने वंदे मातरम, तो दूसरी ओर बीजेपी समर्थकों ने हर हर मोदी का नारा बुलंद किया। वहीं कांग्रेस समर्थक नया भारत बनाने के नारे लगाए।

Live Update: 21 मार्च के दिन भर की घटनाएं

दरअसल दिल्ली में पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 मार्च यानी की कल तक है। ऐसे में आज सभी बड़े दलों के बड़े नेता नांमांकन के लिए पहुंचे।

इनमें प्रमुख रूप से चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के संदीप दीक्षित और इसी सीट पर महांत्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी ने आम आदमी पार्टी की सीट पर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आज वीके सिंह और कल राज बब्बर करेंगे नामांकन

वहीं नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के अजय माकन सहित दिल्ली की सातों सीटों पर कई दिग्गजों ने पूरे जोशो-खरोस से प्रतिद्वंदियों को ताल ठोंक दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें