प्रीत विहार में प्रॉपर्टी डीलर के घर नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध मौत के मामले में अदालत के आदेश के बाद प्रीत विहार थाने में दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। 16 साल की नौकरानी चौथी मंजिल स्थित सर्वेंट क्वार्टर में कुत्ते के पट्टे से लटकी मिली थी।
पुलिस मामले को सुइसाइड बता रही थी जबकि परिजनों ने मकान मालिक के बेटे व नौकर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। दबाव के बाद पुलिस नेे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था।
अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शबनम (बदला नाम) परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती थी। शबनम की भाभी प्रीत विहार स्थित ए-166 प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरानी का काम करती थी।