सोसायटी का सुरक्षागार्ड मोनू लिफ्ट के पास मौजूद था। मोनू ने बताया कि कुछ गिरने की आवाज आई। वह दौड़ कर वहां पहुंचा तो देखा कि बबली सोसायटी के बीच खाली जगह में खून से लथपथ पड़ी थी।
यह जगह पाइप लाइनों को ऊपर से नीचे उतारने के लिए बनाई गई है। आवाज सुनकर सोसायटी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखने से ही लग गया कि बबली की मौत हो चुकी है। मौके पर बबली के परिजन भी पहुंच गए।
चार फुट की दीवार से कैसे गिरी नीचे, उठ रहे सवाल
13 वीं मंजिल में लिफ्ट से सटा लॉबी है। लॉबी की दीवार महज चार फुट ऊंची है। बबली यहीं से नीचे गिरी। पुलिस के अनुसार इस दीवार के पास अनियंत्रित होकर गिरना आसान नहीं है।
फर्श पर पानी भी नहीं पड़ा था जिससे वह अनियंत्रित होकर गिरी हो। यदि दीवार पर चढ़ने के बाद कूदती तो दीवार पर भी निशान होते, जबकि दीवार पर धूल जमी हुई थी। इस फ्लोर के अधिकांश फ्लैट खाली हैं।
हालिया घटनाएं
20 फरवरी 2018: इंदिरापुरम की सनराइज सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर चार ीसाल की बच्चे की मौत
26 फरवरी 2018: इंदिरापुरम के शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी से 14 साल की किशोरी की गिरकर मौत
16 मार्च 2018: इंदिरापुरम के स्कूल से बंदर के हमले के बाद एक बच्चा चौथी मंजिल से गिरा
21 मार्च 2018: राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि की पांचवीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत
1 अप्रैल 2018: शिप्रा सृष्टि सोसायटी में रात साढे 12 बजे तीसरी मंजिल से गिरने से मेड निर्मला की मौत