फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में महंत- हर हिंदू पैदा करे 10-15 बच्चे

Mon, 14 Sep 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को हुई 36 बिरादरियों की महापंचायत में भी महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती को सऊदी अरब से फोन पर मिली धमकी का मामला ही छाया रहा।
विज्ञापन


लोगों ने हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण पर केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग और जातिवाद खत्म कर देश बचाने का आह्वान किया गया।

जगदंबा महाकाली डासना वाली के परिवार और हिंदू युवा वाहिनी ने 36 बिरादरियों की महापंचायत बुलाई। इसमें आईएसआईएस पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

लव जिहाद का भी उठा मुद्दा

महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुस्तान में हिंदुओं की कम जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि जब तक सरकार जनसंख्या नियंत्रण का कानून नहीं बनाती तब तक हर हिंदू को 10-15 बच्चे पैदा करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपने हित और परिवार की सुरक्षा के लिए प्रत्येक हिंदू को घर में हथियार रखना चाहिए। मेरठ से आई एडवोकेट चेतना शर्मा ने कहा कि लव जेहाद के माध्यम से हिंदू बहन-बेटियों को शिकार बनाया जा रहा है।

इसमें हिंदुओं को समय रहते कडे़ कदम उठाने होंगे। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने हिंदुओं से जातिवाद छोड़कर एकजुट होने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें