फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू, अरविंद केजरीवाल ने खुद कराया रजिस्ट्रेशन

Mon, 23 Dec 2024 01:00 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Mahila Samman Yojana Started: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने खुद रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री आतिशी मौजूद रहीं। रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की  थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू - फोटो : आम आदमी पार्टी दिल्ली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में आज से महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री आतिशी ने खुद रजिस्ट्रेशन कर इसकी शुरूआत की है। दिल्ली के किदवई नगर में आप नेता पहुंचे थे।  वहीं कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को शुरू किए जाने का जिक्र किया था। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। 23 दिसंबर से इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 

केजरीवाल ने बताया कैसे मिलेगा लाभ
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि योजना का एलान होने के बाद लोग फोन करने पूछ रहे हैं कि पंजीकरण कब से शुरू होगा। उन सभी का इंतजार खत्म हो रहा है। सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। इसके लिए कहीं लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आप कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचेगे। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के हर इलाके में बड़ी संख्या में टीमें तैनात की हैं। जिनका भी पंजीकरण हो, उनको अपना कार्ड अपने पास रखना है। सरकार बनने के साथ लोगों के खाते में पैसे आने लगेंगे।
विज्ञापन

महिला सम्मान राशि के लिए पात्रता
. 18 साल से ज्यादा की उम्र होने के साथ दिल्ली की निवासी और वोटर हो।
. वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं हो।. मौजूदा या पूर्व एमपी, एमएलए, काउंसलर योजना से बाहर।
. पिछले वित्तीय सत्र में इनकम टैक्स भरने वाली महिला भी नहीं होगी पात्र।
. दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी नहीं होंगी पात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें