फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बनने का सपना ही देखता रह गया ये दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशे से डॉक्टर महेश शर्मा के लिए अनुमान लगाया जा रहा था कि स्वास्थ्य विभाग में कम से कम राज्यमंत्री का पद मिल जाएगा। सोमवार को मंत्रिमंडल की घोषणा से क्षेत्र के लोग मायूस हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव सहित गाजियाबाद क्षेत्र को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला, लेकिन गौतमबुद्ध नगर वंचित रह गया।

क्षेत्र के लोग डॉ. महेश शर्मा के मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे थे। वहीं, महेश के सहपाठी रहे चांदनी चौक के उम्मीदवार हर्षवर्धन मोदी की कैबिनेट में शामिल होने में सफल रहे।
विज्ञापन

और मायूस हो गए

मोदी मंत्रिमंडल में गौतमबुद्ध नगर के सांसद को जगह नहीं मिलने से लोग निराश हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र नागर ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम राज्यमंत्री का दर्जा तो डॉ. महेश शर्मा को मिलेगा।

हालांकि, यूपी से करीब आठ मंत्री बनाए गए हैं। शायद इसी वजह से उनका नाम नहीं आ पाया। आशा है कि मंत्रिमंडल विस्तर में उन्हें शामिल किया जाएगा

फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि हमें आशा थी कि डॉ. महेश शर्मा को जगह मिलेगी। लेकिन मंत्री नहीं बनाए जाने से हम निराश हैं। उम्मीद है कि भविष्य में उन्हें जरूर मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें