फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नेशनल स्कूल गेम्स के बेसबॉल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स के बेसबॉल मुकाबलों में चौथे दिन कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग में महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ की टीमों ने जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन


इस दौरान अंडर-17 लड़कों में महाराष्ट्र ने हरियाणा को 6-2 और तमिलनाडु को 7-0 से हराया, जबकि चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश को 11-7 से मात दी। दिल्ली ने गुजरात को 10-0 से पराजित किया। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और दिल्ली ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अंडर-14 वर्ग में भी महाराष्ट्र का दबदबा रहा। लड़कों में उसने गुजरात और तमिलनाडु को हराया, जबकि चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ ने भी जीत दर्ज की। लड़कियों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल अधिकारी एस. सुनील ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि महाराष्ट्र सबसे सफल टीम रही, जबकि दिल्ली और चंडीगढ़ ने भी मजबूत दावेदारी पेश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें