फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजौरी गार्डन में 7.5 करोड़ से विकास कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क, सीवर और पानी की पाइपलाइन के साथ पार्कों और कम्युनिटी सेंटर का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन कार्यों में आरएमसी सड़क निर्माण, सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाने के साथ कम्युनिटी सेंटर और पांच सार्वजनिक पार्कों के नवीनीकरण का काम शामिल है।

मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से इलाके में साफ-सफाई का माहौल बेहतर होगा और नागरिक सुविधाएं मजबूत होंगी। सड़क, सीवर और पानी की व्यवस्था में सुधार होने से लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी। पार्कों और सामुदायिक केंद्रों के बेहतर होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। करीब 7.5 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं राजौरी गार्डन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौरी गार्डन के लिए 100 करोड़ मंजूर
मंत्री ने कहा कि राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस धनराशि से सड़कों के निर्माण, सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें