फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ': 31 मार्च को दिल्ली में महारैली, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Fri, 29 Mar 2024 04:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को आम आदमी पार्टी की इंडिया गठबंधन के साथ महारैली होगी। महारैली में 20 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है।  
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार को महारैली का आयोजन किया जाएगा। विपक्षी दलों ने महारैली में जन सैलाब जुटने का दावा किया है। वहीं, इसमें किसान-मजदूर, आरडब्ल्यूए से भी लोग शामिल होंगे। रैली का नारा तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ होगा। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने लोगों को निमंत्रण पत्र बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं के साथ करोल बाग के रेगरपुरा में घर-घर जाकर लोगों से महारैली में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को न्यौता दे रहे हैं।

विज्ञापन


महारैली में इंडिया गठबंधन के बड़े नेता जुटेंगे। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सीपीआई से डी राजा, टीएमसी से डेरेक ओ ब्रायन, सीपीआई-एम सीता राम येचुरी व पीडीपी से महबूबा मुफ्ती समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होने की संभावना है। इसमें वह केंद्र सरकार व विपक्षी दल के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों के साथ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। 

राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग देख रहे हैं कि भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल होकर बेदाग हो रहे हैं। दिल्ली के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि आखिर चुने हुए मुख्यमंत्री को किस तरह गिरफ्तार किया गया। महारैली में सभी लोग इन्हीं बातों पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। विपक्ष के चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वो गलत है और इसके खिलाफ महारैली में आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन


रैली केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ: राय
राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने कोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि जिस सरकारी गवाह के आरोपों के आधार पर उनको जेल में डाला गया है, उसी से बीजेपी ने 60 करोड़ रुपये लेकर उसको जमानत दे दी है। यह रैली अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है, उन लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करके सांसद, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बना देती है। केजरीवाल को राजनैतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया है। देश अब इसे और अधिक बर्दाश्त नहीं करने वाला है।

महारैली से होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद रामलीला मैदान की महारैली में 31 मार्च को करेगी। इस दौरान कांग्रेस अपनी पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय से संबंधित 25 न्याय की मांगो को प्रमुखता से उठाएगी। लवली ने पार्टी नेताओं के साथ शुक्रवार को रामलीला मैदान में महारैली की तैयारी का जायजा लिया।

लवली ने कहा कि 31 मार्च को रामलीला मैदान की लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली इंडिया गठबंधन की एकता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विशेष उदाहरण ऐतिहासिक होगा। पूरा रामलीला मैदान कांग्रेसमय प्रतीत होगा। लवली ने कहा कि महारैली में कांग्रेस किसानों, श्रमिकों को न्याय व समाज के प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी की सुनिश्चित करने के लिए भी आवाज उठाएगी। किसानों को एमएसपी के सही दाम, कर्ज माफी, बीमा भुगतान, सही आयात निर्यात नीति और खेती को जीएसटी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रखर रुप से आवाज उठाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें