खाप पंचायत की गांव देहात बचाओ यात्रा यात्रा अभी तक 300 से अधिक गांव में जा चुकी है। पंचायत को संबोधित करते हुए चौ. सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि इस महापंचायत में दिल्ली के सभी 360 गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
दिल्ली के किसानों ने शनिवार को द्वारका के पोचनपुर गांव में एक बड़ा एलान किया है। इसमें आगामी 22 दिसंबर को मंगोलपुर कला गांव में महापंचायत रखी गई है। खाप पंचायत की गांव देहात बचाओ यात्रा यात्रा अभी तक 300 से अधिक गांव में जा चुकी है। पंचायत को संबोधित करते हुए चौ. सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि इस महापंचायत में दिल्ली के सभी 360 गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जरूरत पड़ी तो, उत्तर भारत की सभी खाप व किसान संगठनों को इस महापंचायत में बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि देश का किसान बड़ी विकट परिस्थिति में है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान दिल्ली का किसान परेशान है। उन्होंने ऐलान किया कि 22 तारीख से पहले समस्याओं का समाधान नहीं होता तो पूरे देश भर के किसानों को इस महापंचायत में बुलाया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि पिछले दो महीने से दिल्ली के ग्रामीण लगातार चुनाव का बहिष्कार का फैसला सभी गांवों के लोग ले चुके हैं। लेकिन, सरकार सुनवाई के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में आगामी 22 दिसंबर को दिल्ली के सभी ग्रामीण एकजुट होकर आगे की रणनीति बनाएंगे। वह कुछ कठोर निर्णय इस महापंचायत में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली के वो 360 गांव है, जिनकी जमीनों पर ये दिल्ली बसी है।