फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में किसानों की महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 07 May 2023 02:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रविवार को जंतर-मंतर पर सर्वखाप महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें पहलवानों की इस लड़ाई में आगे की रणनीति पर फैसला होगा। इसके अलावा आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 31 और नौ सदस्यीय दो समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में रविवार को महापंचायत होने जा रही है। इसको देखते हुए हरियाणा से सटी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसान नेता राकेश टिकैत भी जंतर-मंतर पहुंचे। वह भी पहलवानों का समर्थन कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा है कि हम शांतिपूर्वक महापंचायत कर रहे हैं। अगर पुलिस किसानों को हिरासत में लेकर थाने ले गई तो उसी थाने में महापंचायत होगी।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को जंतर-मंतर पर सर्वखाप महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें पहलवानों की इस लड़ाई में आगे की रणनीति पर फैसला होगा। इसके अलावा आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 31 और नौ सदस्यीय दो समितियों का गठन किया गया है। इस महापंचायत में अहम फैसला हो सकता है। 

बृजभूषण ने वीडियो मैसेज जारी किया
इस बीच WFI अध्यक्ष बृजभूषण ने वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने कहा- खाप के मेरे चाचा-ताऊ, मैं आपको दिल्ली आने से नहीं रोक रहा, लेकिन जिस दिन दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होगी और अगर मैं दोषी पाया गया तो मैं आप सब के बीच खुद आउंगा। आप सब जूते मार-मार कर मेरी हत्या कर देना। आपसे भी विनती है कि आपके गांव से कोई बच्चा, महिला, लड़की कुश्ती खेलती हो तो उनसे एक मिनट के लिए अकेले में ले जाकर पूछ लेना कि बृजभूषण पर जो आरोप लगे हैं, क्या वह ऐसे ही हैं? आपसे यही कहना चाहता हूं कि बच्चे गलती करते हैं, आप न करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें