फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : आज रूट डायवर्जन देखकर निकलें

Tue, 17 Feb 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और दिल्ली जाने वाले लोग मंगलवार सुबह रूट डायवर्जन देखकर ही घर निकलें। दरअसल, महाशिवरात्रि के मद्देनजर सोमवार शाम चार बजे से गौशाला अंडरपास बंद होने के कारण मंगलवार को लोगों को जाम से दो चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि गोशाला अंडरपास बंद होने से दिल्ली-नोएडा आने-जाने वालों को चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्हें या तो एनएच-24 से या फिर सादिक की पुलिया से घूमकर जाना पड़ेगा।

इससे सफर भी लंबा होगा और जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा। मंगलवार शाम चार बजे के बाद डायवर्जन खत्म होने पर ही यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।

रूट डायवर्जन
मेरठ तिराहे की तरफ से बुंलदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को वाया घूकना मोड़ एएलटी चौराहा, हापुड़ चुंगी, आत्मा स्टील तिराहा होते हुए लालकुआं से भेजा जाएगा। छोटे वाहनों को पटेलनगर फ्लाईओवर से घंटाघर की तरफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाले वाहन जो कि घंटाघर होते हुए मोहननगर की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें साजन मोड़ से डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर से पुराना बस अड्डा, घूकना मोड़ होते हुए भेजे जा रहे हैं।

हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुड़ चुंगी चौराहे से डायवर्ट कर पुराना बस अड्डे की तरफ मेरठ रोड होते हुए भेजा जाएगा।

मंगलवार को महाशिवरात्रि के मद्देनजर दूधेश्वर नाथ मंदिर पर काविड़यों की भारी संख्या को देखते हुए दूधेश्वर नाथ मदिर की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा गौशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर जाने वाले वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।

हापुड़ मोड़ से घंटाघर और घंटाघर से हापुड़ मोड़ की ओर आने-जाने वाले वाहन मंगलवार को पुल से होते गंतव्य को जाएंगे। कोई भी वाहन पुल के नीचे से नहीं जाएगा।

बागपत के थाना बालैनी अंतर्गत पुरा महादेव स्थित शिव मंदिर पर मेले को देखते हुए गाजियाबाद, दिल्ली, लोनी की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को गाजियाबाद से वजीराबाद पुल नेशनल हाईवे-एक सोनीपत और करनाल होते हुए शामली एवं सहारनपुर की ओर निकाले जाएंगे।

आज दोपहर बाद ही हाईवे पर चलेंगे भारी वाहन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 14 फरवरी दोपहर से तीन दिन तक एनएच-24 पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। एंबुलेंस समेत अन्य छोटे वाहन एक लेन से आ-जा रहेहैं। 17 फरवरी की दोपहर तक यह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल छोटे वाहनों को निकलने की अनुमति है।

ऐसे हो रहा आवागमन
बरेली, लखनऊ की दिशा में निकलने वाला ट्रैफिक हापुड़ या गढ़ चौपला से बुलंदशहर, अनूशहर की ओर डायवर्ट किया गया।

मुरादाबाद की ओर से आने वाला ट्रैफिक संभल, नरौरा, अनूपशहर होता हुआ दिल्ली की ओर भेजा जा रहा है। दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक मेरठ, बिजनौर होते हुए मुरादाबाद निकाला जा रहा।
विज्ञापन


कांवड़िए के लेन में कोई नहीं जा सकेगा
तीन दिनों तक हाईवे के अधिकृत कट बैरियर लगाकर बंद किए गये हैं। केवल एक ओर ट्रैफिक चल रहा है। एक ओर का हाईवे पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए है।

दूसरी ओर के हाईवे पर केवल छोटे वाहन और दुपहिया चल रहे हैं। बृजघाट पुल पर केवल एक ओर की लेन छोटे वाहनों के लिए है।

दूधेश्वरनाथ मंदिर पर ये पुलिस बल तैनात
इंस्पेक्टर-4
एसआई-42
एचसीपी-30
हेड कांस्टेबल- 60
कांस्टेबल-135
पीएसी- दो कंपनी प्लाटून
फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस

डॉग स्क्वायड से भी चेकिंग
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चप्पे चप्पे पर फोर्स है। डॉग स्क्वाएड के साथ चेकिंग की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें