फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की बगिया में आए चमत्कारिक 'आम'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की बगिया में बेशक आम से खास लोगों तक की आमद थम गई है, लेकिन कार्यालय में लगा आम का पेड़ फल से गुलजार हो गया है।
विज्ञापन


लोक सभा चुनाव में दांव पर लगी पार्टी की साख के बीच आप समर्थक इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। पेड़ पर लगी अमियां को देखकर उन्हें उम्मीद तो इतनी है कि विधान सभा की तरह ही लोक सभा चुनाव में भी पार्टी चमत्कार दिखाएगी।

वहीं, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के काशी कूच के बाद तो अब यहां सन्नाटा सा पसर गया है। फिलहाल कार्यालय में बमुश्किल दो-तीन लोग नजर आते हैं। वह भी आराम तलबी में हैं और इन्हें इंतजार काशी से बुलावा आने का है।
विज्ञापन

क्या वाकई होने वाला है चमत्कार?

दरअसल, दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग तक 41, हनुमान रोड स्थित AAP कार्यालय पर भारी भीड़ लगी थी। इसमें टिकट के इच्छुक नेताओं, कार्यकर्ताओं से लेकर मीडिया तक का भी जमावड़ा लगा रहता था।

वहीं, सामने से गुजर रही करीब एक किमी लंबी सड़क भी पार्किंग में तब्दील सी हो गई थी। इन सबके बीच AAP के मेहमानों और पड़ोसियों में नोक-झोंक भी आम थी, लेकिन दिल्ली में चुनाव होने के बाद से यहां लोगों के चहलकदमी थोड़ी थम गई।

दूसरी तरफ परिसर के पेड़ की डालियां अमियां से लहरा रही हैं। माना जाता है कि अपने साथ आम का फल शुभ संदेश लेकर आता है। लिहाजा पार्टी कार्यालय आने वाले चंद कार्यकर्ता खुश नजर आते हैं।

केजरी के जाने से खुश हैं लोग!

शुक्रवार को हनुमान रोड पहुंचे सुभाष चंद्र नामक एक समर्थक चहकते हुए बोल पड़ा, अंकीय गुणा-गणित में हमें कोई कितना भी नीचा दिखाए, लेकिन ऊपर वाला मेहरबान है। बगिया में आम के फल इसका संकेत भी दे रहे हैं।

वहीं AAP के काशी कूच से पड़ोसियों को बड़ी राहत मिली है। अब उनके घर के सामने न तो बेवजह का शोर है, न ही दरवाजे के सामने खड़े वाहन। बगल के मकान में काम करने वाली रेनू ने बताया कि कई बार गाड़ियां दरवाजे के सामने लगी रहती थी।

इससे मकान से घुसना भी मुश्किल होता था। उनकी मालकिन की कई बार आप समर्थकों से चिकचिक हो चुकी है। लेकिन इसका असर  कुछ देर ही रहता था। फिलहाल बहुत राहत मिल गई है।
विज्ञापन

काशी शिफ्ट हो गया AAP का ‌हेडक्वार्टर

केजरीवाल के काशी कूच करने के बाद दिल्ली प्रदेश की पूरी यूनिट ने वहीं शिफ्ट हो गई है। दिल्ली प्रदेश के सचिव दिलीप पांडेय 14 अप्रैल को ही काशी रवाना हो गए थे, जबकि प्रदेश संयोजक आशीष तलवार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से प्रस्‍थान किया।

बृहस्पतिवार तक वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण भी दिल्ली में थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने भी लोक सभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली को अलविदा कह दिया। हालांकि कानूनी मसलों को देखने के लिए बीच-बीच वह दिल्ली आते रहेंगे।

दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेताओं को काशी या अन्य स्थानों पर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिसौदिया काशी सीट के संयोजक के तौर पर काम कर रहे हैं, जबकि प्रचार अभियान की रणनीति अशीष तलवार तैयार कर रहे हैं। ऑन लाइन प्रचार अभियान दिलीप पांडेय ने संभाल रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें