फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचागांव जामा मस्जिद के इमाम करेंगे मदरसों की देखभाल

Sat, 25 Feb 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : व‌िवेक न‌िगम
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद इस्लामी विश्वविद्यालय ने दक्षिण हरियाणा में मदरसों की देखभाल और तरक्की के लिए 21 उलेमाओं की कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में ऊंचागांव जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जमालुद्दीन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उनके मनोनयन पर बृहस्पतिवार को मदरसा मखजनुल उलूम में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौलाना जमालुद्दीन को उलेमा, हाफिज और इलाके के हिंदू भाईयों ने माला पहना कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

इस मौके पर मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद के मौलाना खालिद कासमी ने उन्हें फरीदाबाद और पलवल के मदरसों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बनाई गई कमेटी में शामिल किया है।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में मौलाना शमीम कासमी, मौलाना शहीमुद्दीन, हफिज राशिद अन्सारी, मौलाना नूर मो. कासमी, हाफिज हारून, मौलाना शरीफ, चौधरी टीकाराम अधाना, सतीश अधाना, मौ.इलियास, शेरखान मलिक, इलियास मलिक, हफिज रईस, हाजी इकबाल, इसमाइल काटपुरी, महमूद खान, सिराजुद्दीन, अब्बास खान, कारी मुर्शिद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें