फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लैकमेलिंग, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 11 Jan 2019 06:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-24 थाने से दुष्कर्म के मामले में लुकसर जेल में बंद पिता से मिलकर आ रही बेटी से 24 अगस्त को झांसा देकर पिता के दो दोस्त समेत तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहे। परेशान होकर पीड़िता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के अशोक नगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जो ईकोटेक-1 थाने भेज दी गई। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी युवती ने अशोक नगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 20 अगस्त को युवती की उसके पिता के दोस्त बॉबी से बात हुई। बॉबी ने उसे झांसा दिया कि वह पिता को जेल से बाहर निकलवा सकता है। 24 अगस्त को वह पिता से मिलने गई और बॉबी की बात बताई। उसके पिता ने बॉबी से बात करने की सहमति दे दी। जेल के बाहर उसे पिता का दूसरा दोस्त राहुल मिला। युवती उसे भी जानती थी। 

आरोप है राहुल ने कहा कि वह उसे बॉबी के पास ले जाएगा। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया। वहां बॉबी और विक्रम मौजूद थे। आरोपियों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते रहे। साथ ही कई बार बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परेशान होकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  
विज्ञापन


सिगरेट से जलाने और तीन लाख हड़पने का भी आरोप  
युवती का आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान बॉबी ने उसे सिगरेट से भी दागा। बाद में ऑटो से वापस भेज दिया। आरोपियों ने उसकी वीडियो हटाने के लिए छह लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने खाते से निकलवाकर तीन लाख रुपये दिए। बावजूद आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहे।  

दिल्ली से जीरो एफआईआर भेजी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टि में मामला संदिग्ध लग रहा है। गहनता से जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

फरमूद अली पुंडीर, ईकोटेक-1 थाना प्रभारी  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें