फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम करेगी RTI कार्यकर्ता की मौत का खुलासा!

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की मौत के बाद बृहस्पतिवार को आगरा, मुरादाबाद और गाजियाबाद की छह सदस्यीय टीम ने जली हुई कार का मुआयना किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुरादाबाद, गाजियाबाद और आगरा से छह सदस्यीय टीम ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर चौकी पहुंची। वहां पर टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कार का मुआयना किया। टीम में डॉक्टर राजेंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉ. अरुण शर्मा आदि ने सीओ अनुराग सिंह को कहा कि दो सप्ताह में कार के मुआयने की रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

जिससे स्पष्ट हो पाएगा कि कार में आग लगाई गई थी या स्वत: ही आग लगी थी। टीम ने कार के सैंपल लिए और 15 दिन में रिपोर्ट देने का भरोसा दिया है। टीम ने करीब डेढ़-दो घंटे तक कार का मुआयना किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कंपनी की रिपोर्ट से क्यों खुश नहीं है पुलिस

आरटीआई कार्यकर्ता की मौत का मामला पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार का है। बृहस्पतिवार रात को आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की कार में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई थी और उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कार को जलाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले शेवरले कंपनी की टीम ने गाड़ी का टेक्निकल मुआयना किया था, लेकिन पुलिस कंपनी की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुई। इसलिए लखनऊ की टीम से जांच कराने की सिफारिश की थी। इसलिए कल लखनऊ से 6 सदस्यीय टीम कार का मुआयना करने पहुंची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें