फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गई बाजार, घर में जिंदा जले दो मासूम

Thu, 06 Feb 2014 03:50 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीतमपुरा इलाके में बुधवार शाम एलपीजी रिसाव के बाद घर में लगी आग में झुलसने से दो भाइयों साहिल (12) और अजय (5) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर दोनों भाइयों को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोर्या नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:खिलौने की फैक्ट्री के साथ एक शख्स भी खाक हो गया

पुलिस के मुताबिक, जीटी-ब्लॉक, ए-222, पीतमपुरा निवासी जगदीश कुमार काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी माया देवी छोटी बेटी को लेकर बाजार में कुछ सामान खरीदने गई हुई थी।
विज्ञापन


बच्चों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। इस बीच एलपीजी रिसाव के बाद घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने शाम 7:24 बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाकर दोनों मासूमों को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें