फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरा आशिक: प्रेमी बोला- शादी नहीं की तो लड़की के घर पर ही देगा जान, थाने पहुंचे दोनों, पुलिस कर रही जांच

Fri, 02 Feb 2024 10:07 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)

सार

डेढ़ साल पहले दोनों की एक विवाह समारोह में पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। युवक कुछ दिन से युवती से शादी की जिद पर अड़ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में डेढ़ साल पहले विवाह समारोह में हुई जान पहचान के बाद सिरफिरा युवक क्षेत्र के गांव की युवती से विवाह करने पर अड़ गया। युवक गुरुवार को युवती के घर पहुंचा और शादी न करने पर खुदकुशी की धमकी दी। युवती मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो युवक भी वहां पहुंच गया और शादी करने पर अड़ा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुरुवार दोपहर एक युवक और युवती थाने में पहुंचे। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक अलीगढ़ के चंडौस का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले उसकी एक विवाह समारोह में युवक से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। युवक कुछ दिन से युवती से शादी की जिद पर अड़ गया, लेकिन युवती अभी शादी से इनकार कर रही थी। इसके चलते युवक गुरुवार को युवती के गांव पहुंचा और धमकी देने लगा कि उससे शादी नहीं की तो युवती घर पर ही जान दे देगा। 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों से काफी देर तक वार्ता की लेकिन निपटारा नहीं हो सका। पुलिस ने शुक्रवार को आने की बात कहकर दोनों को वापस भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें