फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा, कम दृश्यता के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित; बारिश के भी आसार

Fri, 02 Feb 2024 06:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने शुक्रवार को लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में आज फिर कोहरा है। 
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी बदलाव के बाद दिल्ली में बीते 24 घंटे में हुई बारिश ने फरवरी का कोटा पूरा कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग केंद्र पर फरवरी माह में 21.3 एमएम बारिश का अनुमान रहता है, लेकिन गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 26.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जो साल 2013 के बाद सबसे ज्यादा है। पांच फरवरी 2013 को दिल्ली में 24 घंटे में 46 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। एक दिन के बाद दिल्ली-एनसीआर में आज फिर कोहरा छाया है। कम दृश्यता के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित होने की खबर है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के आसार हैं। दिल्ली में हुई बारिश से मौसम साफ हुआ। इससे सुबह के तापमान में बढ़त हुई है। हालांकि दिन का तापमान स्थिर रहा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़त हो सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 26.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं शाम साढ़े पांच तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। 

दिल्ली के नरेला इलाके में सबसे ज्यादा 28.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं दिल्ली का मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार को लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की बूंदा-बांदी या बारिश की उम्मीद है। दिल्ली में सात फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें