फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से हुई लड़ाई तो उसके सामने ही खा लिया जहर

Fri, 12 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव सेक्टर 14 के राजकीय कालेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने बुधवार को अपने प्रेमी के साथ हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसे गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पमाल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


जहां पर उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चाचा के बयान पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

सिलोखरा गांव की रहने वाली 18 वर्षीय पूजा सेक्टर 14 के राजकीय कालेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। झाड़सा गांव के रहने वाले अजय पुत्र मामन से उसकी पुरानी दोस्ती थी। अजय डीएसडी कालेज में बीए का छात्र है। पुलिस के अनुसार बुधवार को दोनों की मुलाकात सेक्टर 14 कालेज के पास हुई है।

दोनों में हुई बातचीत के बाद पूजा ने अपने पास रखे जहरीले पदार्थ को खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसकी हालत देख उसके दोस्त अजय ने उसे उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया। साथ ही उसके परिवार वालों को पूजा के जहर खाने की सूचना भी दी।
विज्ञापन


मेदांता में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा के परिजनों ने थाने में हंगामा किया। उनका आरोप है कि पूजा की मौत अजय के उकसाने से हुई है। पुलिस ने पूजा के चाचा राम पाल यादव के बयान पर अजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी सिविल लाइन बिजेन्द्र हुड्डा के अनुसार अब तक की छानबीन में सामने आया है कि पूजा और अजय की तीन-चार साल से दोस्ती थी। जहर खाने के दौरान अजय उसके पास था। अजय ने ही उसे उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया है। उसने ही पूजा के परिवार वालों को सूचना दी। मामले की छानबीन चल रही है। जांच के दौरान दोषी पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें