फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती कर युवती की फोटो डाल दी पॉर्न साइट पर

Fri, 12 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर 49 में रहने वाली महिला की तस्वीर के साथ छेड़छाड़  कर अश्लील साइट पर डालने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा मामले की जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने बुधवार को साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-49 में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर सोहन सेन नाम के व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई थी। उसने उसकी तस्वीर को छेड़छाड़ कर एक अश्लील साइट पर डाल दिया। इस पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर है और अश्लील टिप्पणी की गई हैं।

शिकायत पर साइबर सेल ने साइट से तस्वीर हटवाने के बाद जांच कर मामला दर्ज करने के लिए रिपोर्ट सदर थाना पुलिस को दी। महिला ने कहा है कि उसे इस बात का अंदेशा है कि आरोपी उसकी अन्य तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसका दुरुपयोग कर सकता है। सदर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें