फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर्मी टीचर ने धोखे रचाई शिष्या संग शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की कंप्यूटर क्लास में एक टीचर ने युवती से दोस्ती कर प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के गर्भवती होने पर उसे अपने पति के दूसरे धर्म का होने की जानकारी हुई। अब लड़का उसे प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन


कई साल चले ड्रामे के बाद आखिर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। भजनपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौनाचार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय सपना (परिवर्तित नाम) लोनी में रहती है। बीएससी, बीएड करने के बाद सपना वर्ष 2008 में दुर्गापुरी चौक के पास एक निजी संस्थान से कंप्यूटर कोर्स कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पता चला कि लड़का दूसरे धर्म का है

तभी उसकी मुलाकात यहां पढ़ाने वाले मोहम्मद उमर से हुई। उमर ने अपना नाम अरमान बताकर उसे नजदीकी बढ़ाई और बिना धर्म बताए मई 2009 में सपना से शादी कर ली।

आरोप है कि गर्भवती होने के बाद सपना को पता चला कि उमर दूसरे धर्म का है। अब उमर सपना पर ज्यादती करने लगा। आरोप है कि मारपीट करने के अलावा उमर उससे अप्राकृतिक यौनाचार भी करता रहा।

इस बीच उमर दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी करने लगा। विरोध करने पर सोमवार को आरोपी ने सपना से मारपीट की। परेशान होकर सपना ने मामले की शिकायत थाने में की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें