फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के कॉलेज टाइम के दोस्त ने उसके साथ फ्रेंडशिप, लव, सेक्स और फिर धोखा किया। लड़की ने न्यायिक सलाहकार के सामने पेश होकर आपबीती बताई। इसके बाद थाना सूरजकुंड में केस दर्ज किया गया।
पीडि़ता के मुताबिक ओखला के जाकिर नगर निवासी अमीन कुरैशी ने को वह 1993 से स्कूल के समय से जानती है। स्कूल टाईम से दोस्ती के लिए कहा और वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
जनवरी 2011 मे अमीन ने उसे शादी के झूठे सपने दिखाए। झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। उसने कहा कि शादी के बाद रहने के लिए एक फलैट चाहिए। उसने 38 लाख रुपये में ग्रीन फील्ड में फ्लैट तय किया।
आरोपी ने फ्लैट खरीदने के बहाने पीडि़ता से 19 लाख रुपये लिए। उसके बाद धोखे में रख कर फ्लैट अपने नाम करवा लिया। जबकि वह 19 लाख रुपये देकर बराबर की हिस्सेदार थी। अमीन ने ग्रीन फील्ड के इस फ्लैट में भी उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाए।