बदनाम गलियों की अपनी रवायत होती है। पैसे लेना और लोगों की जिस्मानी भूख मिटाना। लेकिन कभी-कभी उन्हीं गलियों में कुछ ऐसा हो जाता है कि उसकी मिसालें दी जाने लगती हैं।
दिल्ली की मशहूर रेड लाइट एरिया जीबी रोड की भी एक कहानी उजागर हुई है। यहां की वेश्या से एक ग्राहक को प्यार हो गया। फिर क्या उसने ठान ली और वह कर दिखाया, जो आमतौर पर सामान्य लोग नहीं कर पाते।
युवक ने लाचार युवती को न केवल उस नर्क भरी जिंदगी से छुटकारा दिलाया, बल्कि उसे अपनाकर उसकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया। युवती अनाथ थी। माता-पिता का बचपन में ही देहांत होने के बाद वह अपने इलाके भीख मांगकर जीवन यापन कर रही थी। तभी किसी हैवान की नजर उसपर पड़ी, और उसने पहले युवती से रेप किया और फिर यहां लाकर जिस्म की मंडी में ढकेल दिया।