नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने इंडिया गेट और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वार मेमोरियल) के इर्द गिर्द तेज आवाज में गीत संगीत बजाने पर पाबंदी लगा दी है। परिषद ने आयोजकों को भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत सूर्यास्त से आधे घंटे पहले तेज आवाज में गीत संगीत बजाने पर पाबंदी लगा दी गई है। रोजाना होने वाले रिट्रीट समारोह में किसी तरह की बाधा न हो इस लिहाज से किसी तरह का शोर भी न करने की हिदायत दी गई है।