पाकिस्तान में खालिस्तान समर्थक नेता के साथ दिखाई देने और इसकी तस्वीर वायरल हो जाने के बाद उठे सवालों के बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सफाई दी है।
सिरसा ने कहा है कि यह तस्वीर मेरी मर्जी के खिलाफ गोपाल सिंह चावला के गनमैन ने चुपके से खींची है। सिरसा ने कहा कि मैं भारत विरोधी और नफरत फैलाने वाले लोगों से नहीं मिलता।
सिरसा ने कहा कि जब मैं पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में था तो चावला उस कमरे में आ गया जहां मैं चाय पी रहा था। उसने मुझसे बात करने की कोशिश भी की लेकिन मैंने मना कर दिया और कमरे से बाहर की तरफ चल दिया। तभी उसके बंदूकधारी ने पीछे से फोटो ले ली।