फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां करती थी तंग तो भाग कर की शादी

Wed, 12 Mar 2014 06:59 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में दो दिन पहले दयानंद कॉलोनी से लापता हुई 20 वर्षीय एक लड़की बुधवार को शादी रचाकर कोर्ट में पेश हो गई।
विज्ञापन


युवती ने कोर्ट में बताया कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ घर से गई थी। उसने अपनी मां पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया।

लड़की के बयान के बाद कोर्ट ने दोनों को पुलिस सुरक्षा में रखने का आदेश जारी कर दिया। देवीलाल कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि दो दिन पहले उसकी बेटी का चरण सिंह नामक के लड़के ने अपहरण कर लिया।

यह भी पढ़ें: एक ड्राइवर ने मारुति को दिया जोर का झटका

इसके बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को दोनों कोर्ट के सामने पेश हुए। इसमें लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उन दोनों ने शादी कर ली है। साथ ही उसने अपनी मां पर भी तंग करने का आरोप लगाया। लड़की की शिकायत के बाद कोर्ट ने दोनों को पुलिस सुरक्षा में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें