फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे वाले घरों को निशाना बनाकर करती थी शादी, समय देख माल संग चंपत हो जाती थी लुटेरी दुल्हन

Fri, 21 Feb 2020 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी कर दूल्हे के परिवार को ठगी का शिकार बनाने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी सहयोगी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन से भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं। हाल ही में लुटेरी दुल्हन ने कोतवाली क्षेत्र के गांव मसौता निवासी युवक को ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस लुटेरी दुल्हन के अन्य सहयोगी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


एएसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि गत शनिवार को मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जनवरी 2020 को उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी जानवी, उसके पति राम ने अपनी बहन पायल उर्फ पूजा के साथ उसकी शादी कराई थी।

बताया कि नौ फरवरी की रात में पायल ने अपनी बहन जानवी, बहनोई राम को फोन कर घर पर बुलाया और मौका पाकर रात में दस सोने का मंगलसूत्र, समेत अन्य जेवरात, घर में रखी 16 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। काफी तलाशने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन


बताया कि घटना के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी दिलीप सिंह को निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को निरीक्षक दिलीप सिंह, एसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पायल व जानवी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कई जाने की फिराक में थी।

बताया कि आरोपी दुल्हन व उसकी बहन से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए गए। बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल जनेश्वर, शोभित मलिक, मंजू, मिथिला शामिल रहे। एएसपी ने बताया कि पुलिस गैंग के फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन

संपन्न घर के लड़कों को फंसाकर शादी कर करते थे ठगी

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दुल्हन और उसकी कथित बहन ने बताया कि वह अपने साथी राम को कही अपना भाई और कही पति बनाकर भेजते थे। और संपन्न घरों के लड़कों से शादी कर लेती थी। शादी के कुछ दिन बाद घर में रखे जेवरात नगदी लेकर फरार हो जाती थी।

पूर्व में कई लोगों को बना चुके है ठगी का शिकार
सिकंदराबाद। एएसपी ने बताया पूछताछ में प्रकाश में आया कि पूर्व में भी लुटेरी दुल्हन अपने साथियों के साथ मिलकर बदरोड थाना तिलगांव जिला फरीदाबाद हरियाणा निवासी मनोज पुत्र प्रताप सिंह,गजरौला निवासी समेत अन्य युवकों को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बना चुकी हैं।

दादरी निवासी बिचौलिए ने 4.20 लाख रुपये लेकर कराई थी शादी
मनोज ने बताया कि दादरी निवासी युवक ने खुद को पायल का चाचा बताया था। और उसने व उसके भाई अनूप की शादी पायल उर्फ पूजा, नेहा नाम की लड़की के साथ राजस्थान के बाबा मोहनराम मंदिर में कराई थी। पायल के फरार होने से कुछ दिन पूर्व ही नेहा घर मिलने के लिए जाने के लिए कहकर चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें