फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की फोटो वायरल करने की धमकी देकर बोला- डील मंजूर हो तो व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘जय माता दी’ लिख देना

Fri, 21 Feb 2020 03:50 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

  • बेटी को बदनाम करने की धमकी देकर कारोबारी से मांगे 15 लाख
  • बेटी के फोटो वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल कर रहा आरोपी
  • व्हाट्सएप पर बात कर डिलीट कर देता है आरोपी, बृहस्पतिवार तक का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की एडिट फोटो वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी धमकी दे रहा है कि उसके बताए स्थान पर 15 लाख रुपये लेकर पहुंच जाना, नहीं तो वह उसकी बेटी को बदनाम कर देगा। पीड़ित कारोबारी ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी का नंबर ट्रेसिंग पर लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी की बेटी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है, जिसकी शादी हो चुकी है। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उनके बेटे के पास देर रात कॉल आई कि वह लोकेशन भेज रहा है। 15 लाख रुपये लेकर आ जाना।

कारोबारी का आरोप है कि आरोपी ने उनके बेटे के पास शादीशुदा बेटी के फोटो भी भेजे थे। साथ ही लिखा था कि अगर 15 लाख रुपये नहीं मिले तो वह इन फोटो को बेटी के पति व सास-ससुर के पास भेज देगा। उक्त कॉल व मैसेज आने के बाद बेटे ने उन्हें जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

पहले बेटी और अब परिजनों को कर रहा ब्लैकमेल

कारोबारी का कहना है कि उनकी बेटी के साथ एक व्यक्ति रहता है। वह बेटी से दो बार में ढाई लाख रुपये यह कहकर ले चुका है, वह रकम वापस कर देगा। लेकिन उसने पैसे वापस नहीं किए।

बेटी ने पैसे मांगे तो बेटे के मोबाइल पर फोटो व मैसेज भेजकर 15 लाख रुपये मांगने लगा। पीड़ित के मुताबिक आरोपी कहता है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उनकी बटी को बदनाम कर देगा।

व्हाट्सएप पर लोकेशन भी शेयर की
कारोबारी के मुताबिक आरोपी का दुस्साहस इतना है कि वह व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता है। उन्हें पढ़ते ही डिलीट कर देता है। इतना ही नहीं, वह कहता है कि उसके पास उनकी बेटी के तमाम फोटो हैं। वह सभी को वायरल कर देगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने 15 लाख रुपये लेकर आने के लिए व्हाट्सएप पर लोकेशन भी भेजी है।
विज्ञापन

डील के लिए तैयार हो तो स्टेटस पर ‘जय माता दी’ लिख देना

पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक आरोपी ने मैसेज किया कि उनके पास कल रात तक का टाइम है। अगर वह तैयार हैं तो व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘जय माता दी’ लिख देना। वह समझ जाएगा कि आप डील के लिए तैयार हैं। फाइनल डिलीवरी न होने पर वह क्या करेगा, खुद उसे भी पता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें