फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गोदाम में कर्मी को बंधक बनाकर प्लास्टिक दाना लूटा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 05:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ऑपरेटर की शिकायत के बाद अलीपुर थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पहचान कर बुलंदशहर निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर में प्लास्टिक दाने के गोदाम में क्रेन ऑपरेटर को बंधक बनाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। गोदाम में घुसे चार बदमाशों ने ऑपरेटर के साथ मारपीट की और फिर टेंपो पर प्लास्टिक दाना लादकर फरार हो गए। ऑपरेटर की शिकायत के बाद अलीपुर थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पहचान कर बुलंदशहर निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब तीन बजे पुलिस को अलीपुर के खेड़ाकलांं गांव के एक गोदाम में लूट की सूचना मिली। मौके पर मिले युवक ने पुलिस को बताया कि वह गोदाम की क्रेन का ऑपरेटर है। वह गोदाम में बने कमरे में ही रहता है। चार बदमाशों ने उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया और गोदाम का ताला तोड़कर प्लास्टिक दाने के पैकेट टेंपो में लादकर फरार हो गए। पड़ोसियों की मदद से बाहर निकलकर पुलिस व मालि को घटना की सूचना दी।

सीसीटीवी की जांच से पता चला कि चारों बदमाश गांव करोरा, बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर मुकेश (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें