दिल्ली-जयपुर एनएच-आठ पर कुछ बदमाशों ने कैंटर चालक को बंधक बनाकर उससे कैंटर लूटकर फरार हो गए। देर रात हुई वारदात के बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। हालांकि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस के अनुसार हरीनगर स्थित पेट्रोल पंप पर कैंटर में तेल डलवाने के बाद यहां खड़ा कर दिया। चालक के अनुसार आधी रात बाद अचानक पांच बदमाश कैंटर के पास आए और उसे बंधक बनाकर कैंटर लेकर दिल्ली की तरफ फरार हो गए।
सुभाष चौक से राजीव चौक के बीच बदमाशों ने चालक को उतार कैंटर लेकर फरार हो गए। एनएच आठ पर हुई वारदात के करीब चार घंटे बाद चालक ने पुलिस को इत्तला दी।
खबर मिलने पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह नाकेबंदी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।