फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी की आंख में मिर्च डालकर लूटे 50 हजार

Thu, 05 Mar 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों द्वारा अभी तक हथियारों का ही लूटपाट में इस्तेमाल किया जाता रहा है लेकिन अब उन्होंने मिर्च को भी हथियार बना लिया है। बृहस्पतिवार को ग्रेनो में बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डाल कर एक उद्यमी से 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत बिसरख पुलिस से की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-61 निवासी नवेदया शर्मा की गाजियाबाद में एल्यूमिनियम का सामान बनाने की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार शाम गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए घर जा रहे थे। गौर सिटी से एनएनजी पंप की ओर चले तो गौर सिटी से कुछ दूरी पर ही पंचर हो गया। उद्यमी उतरा और कार के टायर के पास देखा तो कई कील पड़ी थी। बदमाशों ने पहले ही वहां पर कील डाल रखी थी। उसी दौरान तीन-चार हथियारबंद बदमाश आ गए और उन्होंने उद्यमी की आंखों में मिर्ची डाल कर उनसे रुपये और जरूरी कागजात लूट कर फरार हो गए।

घटना के बाद उद्यमी को दिखाई बंद हो गया और उसने राहगीरों की मद्द से अस्पताल जाकर इलाज कराया। जब उद्यमी को दिखने लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें