लालकुंआ (गाजियाबाद) निवासी ट्रांसपोर्टर सतेंद्र सिंह शुक्रवार को अलीगढ़ से लौट रहे थे। एलजी चौक के पास सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने उनकी होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद विवाद हो गया।
बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर पिस्टल तान दी और उन्हें बंधक बनाकर कार में डाल लिया। एक बदमाश सेंट्रो कार लेकर चला गया। बाकी तीन बदमाशों ट्रांसपोर्टर की कार लेकर एनसीआर के चक्कर लगाते रहे।
गाजियाबाद के पास उन्होंने दो बाइक सवारों को लूटा और रात करीब डेढ़ बजे ट्रांसपोर्टर को डासना जेल के पास फेंक कर फरार हो गए। उससे पहले मोबाइल की बैटरी निकाल कर फेंक दी।
किसी तरह उसने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने कई जगह लूट की वारदात की। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
खास बात ये की पूरी रात करीब पांच घंटे बदमाश पूरे एनसीआर में चक्कर लगाते रहे, लेकिन कहीं भी पुलिस ने इन्हें चेकिंग के लिए नहीं रोका।